Home झारखण्ड श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।
झारखण्डराज्य

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

Share
Shri Ramcharit Manas Mahayagya concluded, villagers gathered in devotional vigil.
Share

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित ।

मुखिया एवं पंसस ने संयुक्त रूप से मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

धनबाद । बड़की बौआ में आयोजित सात दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं कलश विसर्जन के साथ हो गया।इसके साथ ही दोपहर को महाभंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।संध्या कलश वितरण हर्षोल्लास के साथ किया गया।जिसमें मुख्य यजमान के साथ युवतियाँ,महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल हुए।ग्रामीण पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया।महायज्ञ समापन के दिन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो पहुंचे व उन्होंने महायज्ञ समिति को अपनी शुभकामनाएं दी।बड़की बौआ,सतीटांड़ और मोहलीडीह सहित आस – पास के ग्रामीणों के सहयोग से यह पांचवा महायज्ञ का आयोजन रहा।पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों,सक्रिय सदस्यों एवं सेवा दल के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।वहीं रात्रि में भजन गायिका रानी राज के भक्ति जागरण का आयोजन भी हुआ।जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।उपस्थित लोग रानी राज के भक्ति गीतों में खूब झूमे।

महाभंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण।

महायज्ञ समिति की ओर से इस वर्ष के आयोजन में भी महाभंडारा कराया गया।जिसकी शुरुआत यज्ञ पूर्णाहुति के बाद हुई।जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद वितरण में बड़की बौआ ,सतीटांड़ एवं मोहलीडीह के सेवा दल के सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

मुखिया एवं पंसस ने संयुक्त रूप से महायज्ञ समिति को किया सम्मानित।

यज्ञ आयोजन के पांच वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में इस बार महायज्ञ समिति के सभी पदाधिकारियों,सक्रिय सदस्यों एवं सेवा दल के सदस्यों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें समिति के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

भजन गायिका रानी राज के भक्ति गीतों में झूमें ग्रामीण।

रात्रि में भजन गायिका रानी राज के भक्ति जागरण का आयोजन हुआ।जिसमें भक्ति गीतों में ग्रामीण खूब झूमें एवं भक्तिमय मनोरंजन किया।रानी राज ने एक से बढ़ कर एक लोकप्रिय एवं चर्चित भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

महायज्ञ समिति द्वारा मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक को भी सम्मानित किया गया।

मौके पर महायज्ञ समिति के यज्ञाचार्य पंडित अजीत कुमार पांडेय,यज्ञ प्रेरक राजू पांडेय,रिंकू पांडेय,सहयोगी पवन पांडेय,सुनील पांडेय,विक्रम पांडेय,अध्यक्ष दयानंद महतो,सचिव महेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष संतोष रवानी,यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,उपाध्यक्ष मुखिया भीम लाल रजक,संजय सिंह,रामकिशुन रजक एवं दशरथ कुम्हार,सह सचिव शिवनंदन महतो,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवलाल महतो,सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो,कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार रवानी,सह कार्यालय अधीक्षक देवराज कुंभकार,यज्ञ सचेतक बबलू महतो,मुख्य सलाहकार दीपक कुमार महतो,सेवा दल प्रमुख खगेंद्र रवानी,संगठन सचिव सतीश कुम्हार,बिशेश्वर रवानी,संतोष कुमार साव,भागीरथ महतो,मीडिया प्रभारी देवनारायण महतो व युधिष्ठिर महतो,रवि राज प्रसाद,प्रकाश रवानी,शिव कुमार महतो एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...