Home झारखण्ड दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।
झारखण्डराज्य

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

Share
Special base camps for disabled people will be organized in the blocks from April 10.
Share

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलता है, के लिए प्रखंडों में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसमें कुछ दिव्यांग ऐसे भी हैं जो आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है। इसलिए उपायुक्त के निर्देश पर उनके लिए प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में विशेष आधार शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। आधार कार्ड बनाने के लिए दिव्यांग जनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वैध माना जाएगा।

निरसा प्रखंड में 10 अप्रैल 2026, बलियापुर में 11 अप्रैल, धनबाद प्रखंड में 13 अप्रैल, तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...

किसी भी प्रकार की जालसाजी अथवा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा तीसरे...