Home झारखण्ड किसी भी प्रकार की जालसाजी अथवा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

किसी भी प्रकार की जालसाजी अथवा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

Share
Strict action will be taken if any kind of forgery or fraud is found - Deputy Commissioner
Share

होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा तीसरे दिन पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ हुई।

उपायुक्त आदित्य रंजन समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी परीक्षा की कर रहें निगरानी।

धनबाद । राज्य सरकार के निर्देशानुसार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प को लेकर जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ तीसरे दिन भी संचालित की गई। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर एक गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए उपस्थित रहें। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर अंदर प्रवेश न करें इसका विशेष रूप से ध्यान दें।

सीसीटीवी और वीडियोग्राफी

परीक्षा केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

बायोमेट्रिक सत्यापन

अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इससे फर्जी अभ्यर्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

तकनीकी का उपयोग

दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बने रहें।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

परीक्षा स्थल पर जिला समादेष्टा (District Commandant) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम लगातार मौजूद है, जो पूरी प्रक्रिया का औचक निरीक्षण कर रही है।

अधिकारियों का संदेश

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि चयन केवल योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सचेत किया है कि वे किसी भी बिचौलिए या ठग के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना मिलने पर तुरंत इसकी सूचना केंद्र पर तैनात पुलिस बल या हेल्पडेस्क या कंट्रोल रूम को दें। किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट (NIC) पर प्रदर्शित की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...