Home झारखण्ड निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।
झारखण्डराज्य

निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।

Share
Share

रांची । वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा रांची के बार संचालकों के साथ कोतवाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।जिसमें कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बार के अंदर होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था, मारपीट या विवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बार संचालकों को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों, विशेषकर बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसका उद्देश्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। यह भी निर्देश दिया कि बार के भीतर होने वाली छोटी-से-छोटी झड़प या विवाद की सूचना तुरंत संबंधित स्थानीय थाना को दी जाए। पुलिस का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बार के अंदर शुरू हुआ विवाद सड़क तक न पहुंचे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बदहाल सड़क को लेकर युवाओं ने जताई नाराज़गी

BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं ने सुनाई खूब खरी खोटी। युवाओं...

चार किलो गांजा के साथ गोड्डा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

गोड्डा । पुलिस अधीक्षक गोड्‌डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक...

सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था।

आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की...

धनबाद अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने बोकारो को 10 विकेट से किया पराजित।

स्वर्गीय एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन 2026 का शुभारंभ। धनबाद । रविवार को...