Home झारखण्ड विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं” की शूटिंग समाप्त
झारखण्डमनोरंजनराज्य

विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं” की शूटिंग समाप्त

Share
Share

सूरज सम्राट और अदिति पांडे की जोड़ी दर्शकों का करेगी मनोरंजन।

गढ़वा (झारखंड) । विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स प्रस्तुत पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं” की शूटिंग झारखंड के गढ़वा में पूरी की गई। विगत 23 दिसंबर से मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, जो 5 जनवरी तक लगातार जारी रहीं।एक ही शेड्यूल में पूरी फिल्म की शूटिंग हो चुकी हैं और जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा।झारखंड के गढ़वा में शूटिंग हुई हैं, तो झारखंड की खूबसूरत लोकेशन को देखने का अवसर दर्शकों को मिलेगा।वैसे झारखंड में अभिनेता सूरज सम्राट पहले भी शूटिंग कर चुके हैं और झारखंड का लोकेशन काफी अच्छा भी लगता हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट,अदिति पांडे,माया यादव,विनोद मिश्रा,कुणाल तिवारी,उमाशंकर मिश्रा,पंकज त्रिपाठी,मुखिया जी,सपना यादव,लाडो परी,डॉ के.एन सिंह,भोला,जय हिंद,सुभाष,मुस्कान, शिवानी यादव एवं अन्य हैं।


सूरज सम्राट की काफी फिल्में आ चुकी हैं।जिनमें प्रमुख अर्धांगिनी, किन्नर, तेरी दुल्हन सजाऊंगी,पांच बेटियां, मोहब्बत रंग लाएगी, हमदर्द इत्यादि हैं।जबकि,आने वाली फिल्में दिल तुझको पुकारे, सूरज द रिवेंजर, अर्धांगिनी 2, आत्मा राधिका के, मेरा सिन्दूर ही श्रृंगार है, मायाभा महतारी, हत्यारा इत्यादि हैं।
इस फिल्म में अभिनेत्री अदिति पांडे सूरज सम्राट के साथ नजर आयेंगी।अदिति गोपालगंज बिहार से हैं और कई वर्षों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।म्यूजिक वीडियो से शुरुआत कर फिल्मों में स्वयं को स्थापित किया।कई फिल्में कर चुकी हैं,जो रिलीज पर हैं।


इस फिल्म के निर्माता विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स,सह निर्माता दया शंकर गुप्ता,निर्देशक सूरज राजपूत,लेखक रामचंद्र सिंह सहायक निर्देशक रजनीश रंजन,संगीतकार अशोक सिन्हा,एक्शन डायरेक्टर अशोक लाल यादव,आर्ट डायरेक्टर विकास प्रतापगढ़ी, गीतकार अशोक सिन्हा, गायक सुगम सिंह ,खुशबू जैन,मधु सिंह,रितेश मिश्रा,समीक्षा शर्मा एवं नरेंद्र सागर,कोरियोग्राफर विवेक थापा,एडिटर दीपक जउल,छायांकन प्रदीप शर्मा,ड्रेस डिजाइनर नानू फैशन डिजाइन विद्या जी,ड्रेस मैन मिलन व इमरान, मेकअप आर्टिस्ट राजन,मंजीत,हेयर ममता,कुलदीप,पोस्ट प्रॉडक्शन साहिल स्टूडियो,ईपी सुभाष तिवारी,प्रॉडक्शन हेड रंजीत रुद्रा,डिजाइनर प्रशांत,पीआरओ रामचंद्र यादव एवं युधिष्ठिर महतो हैं।विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स प्री अप्रूवल और फिल्मों के राइट्स भी ले रहीं हैं।जो भोजपुरी सिनेमा जगत में एक नई शुरुआत हैं।ज्ञात हो कि विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स के बैनर तले अन्य चार फिल्मों की शूटिंग आगामी फरवरी मार्च माह में शुरू होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...