Home झारखण्ड 10वीं के छात्र – छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन।
झारखण्डराज्य

10वीं के छात्र – छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन।

Share
Share

धनबाद । निरसा क्षेत्र के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और माध्यमिक परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैरियर जोन निरसा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन इस वर्ष 4 जनवरी को किया गया। परीक्षा में निरसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से 70 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह आयोजन वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय, निरसा के प्रांगण में संपन्न हुआ। संस्था की ओर से जानकारी दी गई कि परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के आधार पर शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें मेडल, मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैरियर जोन, निरसा की समर्पित टीम के सदस्य कुमार गौरव, राहुल साहनी, रविंद्रनाथ पांडेय, कृष्णा कुमार, गौरव कुंभकार, दीनानाथ दास, सयन रुज, संतु मंडल, अभिजीत पांडे, राहुल गोराई, विजय बाउरी, राहुल साव, माणिक बाउरी, शिवम कुमार सहित अन्य कोचिंग संस्थानों के अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए कृष्णा कुमार को संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उल्लेखनीय है कि कैरियर जोन, निरसा वर्ष 2019 से मैट्रिक छात्रों के लिए मॉक असेसमेंट टेस्ट का नियमित आयोजन कर रहा है। लॉकडाउन के कठिन दौर में भी संस्था ने विद्यार्थियों की पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने का प्रयास किया। संस्था का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्ममूल्यांकन की भावना विकसित करना और स्वयं में सुधार के लिए प्रेरित करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...