Home झारखण्ड स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य : मंत्री शिल्पी नेहा।
झारखण्डराज्य

स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य : मंत्री शिल्पी नेहा।

Share
Share

रांची । मांडर विधानसभा के बेड़ो प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार के द्वारा संचालित योजना की विस्तृत जानकारी के साथ साथ हर तरह के स्वास्थ्य जांच का लाभ दिलाना है। ” स्वस्थ समाज – समृद्ध समाज ” की परिकल्पना को साकार करने में स्वास्थ्य कर्मी खासकर स्वास्थ्य सहिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।विपरीत परिस्थितियों में भी इनका काम धरातल पर नजर आता है। स्वास्थ्य मेला का आयोजन सुदूर गांव या पंचायत स्तर पर जरूर होना चाहिए। ऐसे आयोजन में ग्रामीण जनता की भागीदारी अधिक देखने को मिलती है। सरकार के द्वारा लोक कल्याण में चलाई जा रही योजना के प्रति जनता में जागरूकता से योजना का उद्देश्य साकार हो सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विपक्ष को अपराधी बताने की साजिश में जुटी मोदी सरकार, लोकतंत्र के लिए घातक – सुखदेव भगत

लोहरदगा । केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और...

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर...

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार। कार्ड फंसा...

बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से...