Home झारखण्ड हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।
झारखण्डराज्य

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

Share
Share

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार।

कार्ड फंसा तो बैंक कर्मी बन ठगो ने जाना ATM पिन।

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज में ATM से ठगी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने शातिराना तरीके से एक व्यक्ति के खाते से 31 हजार रुपए निकाल लिये हैं।एटीएम फ्राड अब ठगी करने का नया तरीका अपनाये है। एटीएम से छेड़छाड़ कर दीवार पर अपना हेल्पलाइन नंबर अंकित कर दिया।जैसे ही ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा।उनका कार्ड मशीन में फंस गया। सामने दीवार पर चिपका नंबर देखकर पीड़ित ने उस पर सहायता के लिए फोन किया। इसके बाद एटीएम फ्राड ने जैसे – जैसे पिन दबाने बोला पीड़ित दबाते गया।जिसके बाद खाते से 31,000 अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी तिलहेत मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू को दी। रामबाबू ने तुरंत इसकी जानकारी हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार एटीएम के पास पहुंचे और पीड़ित से इसकी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि, उन्होंने लोगों से इस तरह के नंबर पर कॉल करने से बचने की अपील की है।बता दें कि मंगलवार को हंटरगंज बाजार में स्थित 1 इंडिया एटीएम से रुपये निकालने के लिए तिलहेत के निवासी रामावतार भुईयां गए। जहां मशीन में एटीएम कार्ड लगाते ही फंस गया। इसके बाद दीवार पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर रिसीवर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए जोरी आने को कहा। पीड़ित मदद लेने जोरी गए, लेकिन वहां कोई मिला ही नहीं,वापस आया। इस बीच उनके खाते से 31 हजार की निकासी हो जाने का मैसेज प्राप्त हो गया। पीड़ित ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर ठगो पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...