Home झारखण्ड मुखिया ने खाई फाइलेरिया रोधी दवाई,किया ग्रामीणों से अपील।
झारखण्डराज्य

मुखिया ने खाई फाइलेरिया रोधी दवाई,किया ग्रामीणों से अपील।

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक ने पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवाई खाई।मुखिया के साथ ही सेविका,सहिया,सहायिका एवं पोषण सखियों ने भी दवाई खाई।वहीं उपस्थित ग्रामीणों को भी दवाई खिलाई गई।बता दें कि यह कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक जारी रहेगा। 10 फरवरी को बूथ पर पहुंचे ग्रामीणों को दवाई खिलाई गई।जबकि, 11 से 25 फरवरी तक घर – घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएगी।
मुखिया ने कहा कि डॉक्टर बताते हैं फाइलेरिया दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली दूसरी सबसे बड़ी लाइलाज बीमारी है।साल में एक बार डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा खाकर इससे बचा जा सकता है।लेकिन,डॉक्टर यह भी बताते हैं कि दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, अत्यंत वृद्ध व गंभीर रूप से बीमार को दवा नहीं लेनी है।दवा खाली पेट भी नहीं लेनी है।
मुखिया ने ग्रामीणों से अपील किया हैं कि धनबाद में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 26 लाख 59 हजार 401 लोगों को दवा खिलाई जाएगी,सभी को मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करना हैं एवं स्वयं को फाइलेरिया से बचाना हैं।
मौके पर सेविका रीना देवी,सहिया गुड़िया देवी,सेविका सुलोचना कुमारी,सहिया उर्मिला देवी,सहायिका शांति देवी,कविता देवी,सेविका फुलु देवी,पोषण सखी नमिता देवी,आशा देवी,वर्षा कुमारी,सेविका भवानी देवी,पोषण सखी बूबुन देवी,सहायिका बरनी देवी,प्रेमा देवी एवं अन्य मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...