Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर तथा मटेरियल सेल का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर तथा मटेरियल सेल का निरीक्षण।

Share
Share

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश।

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का करें अक्षरशः अनुपालन – उपायुक्त

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर, धनबाद पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर तथा टाउन हॉल के सामने विवाह भवन स्थित मटेरियल सेल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत एवं बारीकी से निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए ही निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कोषांगों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बारंगे, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...