Home झारखण्ड सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील।
झारखण्डराज्य

सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सरकारी भवन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए उक्त भवन को सील करा दिया है। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले को उक्त भवन से अपना सामान 24 घंटे के अंदर हटा लेने का आदेश दिया है।

दरअसल, मीडिया के माध्यम से उपायुक्त को जानकारी मिली कि बाघमारा प्रखंड के राजगंज विद्युत सब-स्टेशन के समीप स्थित सरकारी भवन पर किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर भवन पर कब्जा कर लिया है।

सूचना मिलते ही उपायुक्त ने बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की त्वरित जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह भवन कृषि प्रशिक्षण केंद्र का है। किसी श्यामाकांत अग्रवाल तथा कुणाल गोयल द्वारा इस सरकारी भवन पर अतिक्रमण कर उसका उपयोग किया जा रहा है।

इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर आज बाघमारा प्रखंड के राजगंज पंचायत के पंचायत सचिव ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के अंदर अपना सामान हटा लेने और भवन खाली करने का नोटिस तमिला कर भवन को सील कर दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...