Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

Share
Share

खनिज संपदाओं के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को रोकने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

माइंस खोदने से पहले क्लोजर रिपोर्ट बनाना अनिवार्य- उपायुक्त

बिना ढके कोयले की गाड़ियों के सड़क पर चलने पर कार्रवाई के निर्देश।

एसएसपी ने कोयला परिवहन में लगे सभी गाड़ियों में रिफ्लेक्टेड लाइट और टेप लगाने के दिए निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में खनिज संपदाओं के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को रोकने के उद्देश से जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन तथा उससे हो रही लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व की बैठक में कोयले के परिवहन में प्रयोग किया जा रहे वाहनों में लगे व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम का इंटीग्रेशन राज्य सरकार के पोर्टल से करने का निर्देश के अनुपालन समेत विभिन्न निर्देशों की समीक्षा की।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि माइंस क्लोजर एडवाइजरी कमेटी बनी है। जिसके तहत माइंस खोदने से पहले क्लोजर रिपोर्ट बनाना अनिवार्य है। जिसमें उस क्षेत्र में रह रहे लोगों के जीवन यापन के अवसर, खनन के लिए खोदी गई जमीन के भविष्य में उपयोग पर चर्चा की गई। इसके अलावा सभी कंपनी से अक्षांश (Latitude) और देशांतर (Longitude) मांगा गया है ताकि प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित गांवों और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित गांव पता चल सके। प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित गांव में डीएमएफटी, सीएसआर तथा माइनिंग क्लोजर प्लान के एक्सपेंडिचर को वहां खर्च कर रोजगार के नए अवसर तथा जीवन यापन के नए अवसर उपलब्ध कराया जाए।

इसके अलावा बैठक में यह निर्देश दिया गया कि जो भी गाड़ियां कोयला लेकर सड़क पर उतरती है वह पूरी तरीके से ढकी हो ताकि प्रदूषण ना फैले, नियमों का पालन नहीं करने वाले गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान भी काटा जाएगा। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी गाड़ियों में रिफ्लेक्ट लाइट तथा टेप सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी डीएसपी तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया की अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ छापेमारी करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को कोयला चोरी, अवैध खनन या परियोजना से जुड़े मामले की शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी माइंस में चारदीवारी कर एंट्री और एग्जिट एक करने को लेकर भी चर्चा की गई ताकि बाहरी लोग माइंस के अंदर प्रवेश न कर सके। इसके अलावा किसी भी प्रकार की घटना होने पर प्रॉपर तरीके से एफआईआर करने हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने अब तक के कोयला के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराया। जबकि बीसीसीएल ने कोयला चोरी व अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन रोकने के लिए की गई कार्रवाई से अवगत कराया।

बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएफओ विकास पालीवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, सीआईएसएफ कमांडेंट, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाखला, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, बीसीसीएल के सभी एरिया जीएम व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 197 विकास योजनाओं की दी सौगात.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

वीडियो कॉल से की जाएगी स्कूलों की मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों पर...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के...

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में बीएनएसएस की धारा – 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी।

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान,परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र...