Home झारखण्ड जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
झारखण्डराज्य

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

Share
Three-day training of census field trainers begins.
Share

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।

धनबाद । प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में बुधवार से जनगणना क्षेत्र के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।

इस मौके पर जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बीबीएमकेयू का भ्रमण किया एवं फिल्ड ट्रेनर्स को सभी ट्रेनिंग मॉड्यूल्स को आत्मसात करने तथा जनगणना का महत्व समझते हुए अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि जनगणना से संबंधित किसी के मन में कोई भी संशय है, तो वे यहीं पर प्रशिक्षक से पूछ कर उसका निराकरण करें। उन्होंने सभी को नियमित रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहने एवं जनगणना के लिए बनाए नियमों के अनुसार गणना करने का अनुरोध किया। कहा कि जनगणना में एक भी व्यक्ति छुटना नहीं चाहिए।

अपर समाहर्ता ने बताया कि फिल्ड ट्रेनर्स को तीन बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच 8 से 10 अप्रैल, दूसरा 11 से 13 अप्रैल एवं तीसरा बैच 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

बुधवार के प्रशिक्षण में सभी फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना का संवैधानिक महत्व, जनगणना के परिप्रेक्ष्य में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की अवधारणा, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के कार्य एवं दायित्व के संबंध में जानकारी दी गई। साथ में एचएलओ ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं डिजिटल जनगणना के तरीकों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण में पूर्वी टुंडी, केलियासोल, बलियापुर, चिरकुंडा नगर परिषद, निरसा, एग्यारकुंड आदि के चार्ज जनगणना पदाधिकारी उपस्थित रहे। जबकि राज्य स्तरीय प्रशिक्षक पुष्कर चंद्र झा और बीरेंद्र गुप्ता ने फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण दिया।

मौके पर जिला जनगणना कोषांग के वरीय पदाधिकारी उमेश लोहरा, राजीव कुमार, कुलदीप, नीरज कुमार प्रसाद, घनश्याम दुबे उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...

किसी भी प्रकार की जालसाजी अथवा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा तीसरे...