Home झारखण्ड बच्चा चोरी की अफवाह पर दो बेगुनाहों की बेरहमी से पिटाई।
झारखण्डक्राईमजुर्मराज्य

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो बेगुनाहों की बेरहमी से पिटाई।

Share
Two innocent people were brutally beaten on the rumor of child theft.
Share

राजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । बच्चा चोरी की अफवाह में राजगंज क्षेत्र के भीड़ ने दो निर्दोष लोगों को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाना और कानून को अपने हाथ में लेना गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर लगाई आग।

संदिग्ध हालत में जले प्रेमी युवक की मौत, प्रेमिका का चल रहा...

गैंगस्टर फहीम खान रिहाई मामले में सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट।

धनबाद । वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई को लेकर मामला...

नगर निगम कार्यालय पर हंगामा, वेंडिंग जोन को लेकर बढ़ा विवाद।

अलीगढ़ । नगर निगम के परिवर्तन दल और रेड़ी-पटरी लगाने वालों के...