Home झारखण्ड विश्व पर्यटन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
झारखण्डराज्य

विश्व पर्यटन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Share
Share

धनबाद । विश्व पर्यटन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में धनबाद जिला पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा घोषित थीम “Tourism and Transformation – Sustainable” के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यटन के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं।

बी.एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय, धनबाद में विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी (VR) उपकरणों के माध्यम से झारखण्ड के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आभासी अवलोकन कराया गया। इस नवीन अनुभव से छात्राओं ने पर्यटन स्थलों की विविधता एवं सांस्कृतिक धरोहर को समझा तथा इसका भरपूर आनंद लिया।

इसी क्रम में भटिंडा जलप्रपात, धनबाद परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जलप्रपात की सतह एवं आसपास के क्षेत्र से कचरा एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्य में जिला पर्यटन विभाग, धनबाद के कर्मचारियों के साथ-साथ जलप्रपात के समीप रहने वाले स्थानीय तैराकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

जिला पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने विद्यालय और भटिंडा जलप्रपात में आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों का संचालन किया। अवसर पर जिला खेल एवं पर्यटन नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि “पर्यटन के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। आज के आयोजन से विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों में पर्यटन के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ेगी।”

इस प्रकार विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर धनबाद जिले में पर्यटन एवं स्वच्छता दोनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...