Home लाइफस्टाइल IRCTC पर ट्रेन और फ्लाइट टिकट के अलावा अब बस का टिकट भी मिलेगा ऑनलाइन, ऐसे करें बुकिंग
लाइफस्टाइल

IRCTC पर ट्रेन और फ्लाइट टिकट के अलावा अब बस का टिकट भी मिलेगा ऑनलाइन, ऐसे करें बुकिंग

Share
Share

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपनी ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस (Online Bus Booking Service) लॉन्च कर दी है। आईआरसीटीसी की यह सेवा 29 जनवरी से शुरू हो गई है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि रेलवे मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के नेतृत्व में आईआरसीटीसी धीरे-धीरे स्वयं को देश के पहले सरकारी ‘वन स्टॉप शॉप ट्रैवल पोर्टल के रूप में विकसित करने की ओर बढ़ रही है।

आईआरसीटीसी ने आगे कहा, ‘ग्राहकों को अधिक समग्र यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए हालिया डेवलपमेंट में, IRCTC ने, जो पहले से ही ऑनलाइन रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग के व्यवसाय में है, अपनी ऑनलाइन बस बुकिंग सेवाओं की शुरुआत की है, जो 29 जनवरी 2021 को लाइव हुई है।’

आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा का लाभ https://www.bus.irctc.co.in/home वेबसाइट पर जाकर लिया जा सकता है। कंपनी के मोबाइल एप पर यह सेवा मार्च के पहले सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद लोग मोबाइल एप के माध्यम से भी बस टिकट बुक करा सकेंगे।

कंपनी के बयान के अनुसार, IRCTC ने ग्राहकों को ऑनलाइन बस बुकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए 50,000 से अधिक राज्य सड़क परिवहन के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटरों के साथ करार किया है।

ऑनलाइन बस बुकिंग की इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक विभिन्न प्रकार की बसों को देख सकते हैं और मार्ग, सुविधाओं, समीक्षाओं, रेटिंग्स व बस की तस्वीरों को देखते हुए अपने लिए उपयुक्त बस का चयन कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक अपने पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट व टाइमिंग का चयन कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहक मौजूदा बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट के साथ उचित मूल्य पर अपनी यात्रा बुक कर सकते हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj के समुद्र किलों का रहस्य: कौन सा किला आज भी दुश्मन को डराता है?

Chhatrapati Shivaji Maharaj के महाराष्ट्र के 7 प्रमुख सागरी किले – सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग,...