Home उत्तर प्रदेश चीख पुकार करती बाहर निकली मां और अंदर फंस गए बच्चे, अवैध गोदाम में 2 बच्चों की झुलसकर मौत
उत्तर प्रदेशधर्म

चीख पुकार करती बाहर निकली मां और अंदर फंस गए बच्चे, अवैध गोदाम में 2 बच्चों की झुलसकर मौत

Share
Share

लखनऊ। शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के आलमबाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पकरी पुल के पास बने अवैध गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में ये गोदाम अवैध रूप से बेसमेंट में बनाया गया था।

बेसमेंट में अचानक लगी आग, दौड़े लोग…

पूरा मामला आलमबाग के विराटनगर आजादनगर रिहायशी इलाके का है। यहां के निवासी आशुतोष सचिवालय कर्मी हैं। आशुतोष, मां शांति, पत्नी और बेटे के साथ घर के प्रथम तल पर रहते हैं। घर के बेसमेंट में क्षेत्र में रहने वाले चंद्र पाल सिंह का टेंट का गोदाम है। गोदाम की देखरेख के लिए मजदूर सनी, पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू (4) और ऋतिक (डेढ़) के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पड़ोस के लोग जबतक दौड़े गोदाम में आग फैल चुकी थी। दोनों बच्चे आग के बीच फंस गए थे। भीषण धुंआ फैल चुका था। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच सीएफओ विजय कुमार सिंह, एफएसओ आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों के अफसर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी अंदर घुसे उन्होंने बच्चों को निकाला और सिविल अस्‍पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

दो घंटे धुंए और आग में फंसे रहे बच्चे, छत काटकर सीढ़ी से रेस्‍क्‍यू करने पहुंचे दमकल कर्मी: अग्निकांड के दौरान बच्चे बेसमेंट में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने गेट से जीने के रास्ते बेसमेंट में घुसने का प्रयास किया। लेकि‍न आग इतनी भयावह थी कि इस स्थिति में अंदर घुसना सम्भव नहीं था। इसके बाद घर के मुख्य गेट के पास दमकल कर्मियों ने फर्श (बेसमेंट की छत) काटी और तोड़ी। इसके बाद सीढ़ी लगाकर आग की लपटों के बीच ब्रीदिंग आपरेट्स सेट और ऑक्सीजन मास्क लगाकर अंदर दाखिल हुए। बच्चों को निकालकर बाहर लेकर आए। झुलसने और धुंए के कारण बच्‍चे अचेत हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Vaikuntha Chaturdashi पर विष्णु-शिव पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त 2025

Vaikuntha Chaturdashi 2025 मंगलवार, 4 नवंबर को है। जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा...

काशी के Manikarnika Ghat पर स्नान का महत्व

Manikarnika Ghat 2025: जानें वाराणसी के मोक्षदायिनी माणिकर्णिका घाट पर स्नान की...

Tulsi Vivah का उत्सव और पूजा विधि 2025

Tulsi Vivah 2025 रविवार, 2 नवंबर को मनाया जाएगा। जानिए हिन्दू पंचांग...

सफिपुर CHC में बिना एक्सपायर हुए दवाएं जलाने का मामला, अधिकारियों ने जांच शुरू की

सफिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर बिना एक्सपायर हुए कई...