Home लाइफस्टाइल इस ऐप से मिलेगी आपके गाड़ी की फिटनेस की जानकारी, लगवाना होगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
लाइफस्टाइल

इस ऐप से मिलेगी आपके गाड़ी की फिटनेस की जानकारी, लगवाना होगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Share
Share

लखनऊ। गोरखपुर में भारी और चार पहिया कॉमर्शियल वाहनों को अब ‘एम वाहन ऐप’ के माध्‍यम से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकेगा। आरटीओ कार्यालय द्वारा निर्धारित‍ स्थान पर वाहन को लाने बाद उसका 6 फोटोग्राफ खींचने के बाद ऑनलाइन अपलोड करने के बाद सिक्‍योरिटी सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इससे वाहनों की फिटनेस में होने वाली ग‍ड़बडियों को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही अब हाई सिक्‍योरिटी रजिस्‍टेशन प्‍लेट भी वाहन संख्‍या के अंतिम नंबरों के क्रम के अनुसार जीरो से लेकर 9 तक करवाने होंगे। इससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Image result for एम वाहन एप

गोरखपुर की संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) अनीता सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्‍त द्वारा जो फिटनेट होती थी, उसे अब ऐप के माध्‍यम से करने की योजना आ गई है। ये एम वाहन एप है। इसमें वाहन की फिटनेस से संबंधित सारी प्रणाली होगी। इसमें वाहन स्‍वामी को आनलाइन फिटनेस का फार्म जमाकर आना है। आनलाइन ही फीस जमा होगी। वे निर्धारित तिथि ले लेंगे। इसमें वाहन स्‍वामी को आनलाइन फिटनेस का फार्म लेकर आना है। निर्धारित तिथि पर वे वाहन को लेकर आ सकते हैं।

Image result for एम वाहन एप

इस ऐप के द्वारा वाहन के 6 फोटोग्राफ को डाउनलोड करेंगे। फ्रंट, बैक, लेफ्ट, राइट, डैश बोर्ड और चेचिस। ये सारी फोटोग्राफ करके इसे अपलोड करके इन्‍हें फिटनेस सर्टिफिकेट देते हैं। पहले वाहन नहीं लाने पर लोग दबाब बनाते थे। इसके साथ ही छोटी-मोटी टूट-फूट होने पर लोग फिटनेस का दबाव डालते थे। इन सबसे निजात मिलेगी। वाहन की लोकेशन को फीड करके ही फिटनेस कर पाएंगे। हमने कैम्‍पस में जो दो या तीन लोकेशन डाले हैं। वहीं पर वाहन लाना होगा।Image result for एम वाहन एप

परिवहन विभाग की ओर से राष्‍ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। हमारी ओर से जागरूकता अभियान चल रहा है। इसके बाद से हम 15 दिन बाद चेकिंग अभियान पर भी जुटने वाले हैं। इसमें डग्‍गामार वाहन, दो पहिया, चार पहिया जो सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हैं। 11 फरवरी से चेकिंग अभियान शुरू होगा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की भी चेकिंग करेंगे। उन्‍होंने कहा कि डग्‍गामार वाहनों को शहर में खड़ा नहीं करने के लिए एसपी ट्रैफिक से बात की है। इसके लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

Image result for एम वाहन एप

आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाई सेक्‍यो‍रिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। लोगों के मन में इसे लेकर संशय रहा है। 15 जुलाई 2022 तक सभी वाहनों पर इसे लगाना अनिवार्य है। 15 अप्रैल तक एनसीआर क्षेत्र के भीतर नंबर लगेंगें। 15 अप्रैल तक प्रदेश के सभी व्यवसायिक वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना अनिवार्य है। वाहन नंबर के अंत में 0 और 1 वाली गाड़ियों पर 15 जुलाई तक प्लेट लगाना अनिवार्य है। 2 और 3 नंबर वाली गाड़ियों पर 15 अक्टूबर तक प्लेट लगाना अनिवार्य है। 4 और 5 नंबर वाली गाड़ियों में 1 जनवरी 2022 तक हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य है। 6 और 7 नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर 15 अप्रैल 2022 तक प्लेट अनिवार्य है। 8 और 9 नंबर प्लेट वाले वाहनों पर 15 जुलाई 2022 तक नंबर प्लेट अनिवार्य है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

2025 Office Power Dressing:Smart Men कैसे Relaxed Elegance से Impress कर रहे हैं?

2025 Office Power Dressing: relaxed elegance, earth tones, wider trousers, performance fabrics।...

Siddu से Madra तक:क्यों पहाड़ी Winter Food का सबसे गर्म Comfort Food है?घर पर बनाएं!

हिमाचल का पहाड़ी Winter Food: Siddu, Madra, धाम से desi ghee, दही,...

Christmas 2025 Couple Outfits:Relaxed Fits से Party Glam तक,Matching Style कैसे चुनें?

Christmas 2025 Couple Outfits आइडियाज: relaxed casuals से party glamour तक। red-green...

Sudha Murthy ये Quote बदल देगा आपकी सोच: दुनिया नहीं,खुद बदलो तो Ripple Effect आएगा!

Sudha Murthy “दुनिया नहीं बदल सकते, खुद बदलो” – climate stress, inequality...