खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल ने UPSC की परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की,तीसरे प्रयास में मिली सफलता।
खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा की बेटी ने कमाल कर दिखाया। UPSC की परीक्षा में 43वीं रेंक लाकर सफलता का ताज पहना हैं।रूपल धनंजय जायसवाल ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल किया। उनके दूसरे प्रयास में उन्हें 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।
रूपल की इस सफलता से परिवार और दोस्तों सहित पूरे खंडवा को उन पर गर्व कर रहा है है। उनकी कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है,जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल ने बताया कि यूपीएससी 2025 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया में 43 वीं रैंक प्राप्त की है। रूपल का यह यूपीएससी में तीसरा अटेम्प्ट था,दूसरे प्रयास में रूपल की देशभर में 512 वीं रैंक आई थी,लेकिन उसने पोस्ट ना लेकर फिर से परीक्षा देने की ठानी और लक्ष्य को हासिल किया। रूपल का कहना है कि उसने लॉ की पढ़ाई कर कुछ दिन जॉब किया,लेकिन फिर सिविल सर्विसेज के लिए नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज को अपना पूरा समय दिया। रूपल ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से10 घंटे पढ़ाई करती थी।साथ ही सफलता में परिवार का भी बड़ा योगदान बताया।भविष्य में महिला सशक्तिकरण और पिछड़े तबकों को आगे बढ़ाने को लेकर काम करना चाहती हैं।
Leave a comment