Home मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा बैंक से चोरी करने वाले आरोपी
मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने पकड़ा बैंक से चोरी करने वाले आरोपी

Share
Share

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना पुलिस ने बैंक से पचास हजार रुपए की चोरी के मामले में घटना के कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी और उसके पास से चालीस हजार रू भी बरामद किए हैं।

1 अगस्त को बामौरकला के सुरेंद्र जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25 जुलाई को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में पैसे जमा करते समय उनके बैग से पचास हजार रुपए चोरी हो गए है। शिकायत पर एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने एक टीम गठित की।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुंगावली के राज सांसी और बाँवी सांसी को संदिग्ध पाया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी राज सांसी को रेड्डी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी कबूलते हुए आरोपी ने बताया कि शेष दस हजार रुपए उसके साथी बाँवी के पास हैं,जिसकी तलाश जारी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...