Home मध्य प्रदेश रफ्तार का कहर एक साथ टकराया तीन वाहन, तीन लोग घायल ?
मध्य प्रदेश

रफ्तार का कहर एक साथ टकराया तीन वाहन, तीन लोग घायल ?

Share
Share

सागर के गौरझामर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम चौपड़ा के पास यात्री बस और दो ट्रैक्टर की भिंडत हो गई। जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 ग्राम चौपड़ा के पास एक यात्री बस ईटों से भरे टैक्टर ट्राली से टकरा गई।

जिसमे तीन लोग घायल हुए हैं।दरअसल बता दे कि आगे जा रहे एक ट्रॉले से टैक्टर गिरा। जो पीछे आ रहे टैक्टर ट्राली से टकरा गया। वही पीछे आ रहे यात्री से भरी बस आगे जा रहे ईटों से भरें टैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमे दोनों टैक्टरो के परखच्चे उड़ गए। वही बस का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

बस सागर से नरसिंहपुर की तरफ जा रही थी। हादसे के वक्त बस मे 30 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना कि बाद गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 44 का एक तरफ का रास्ता पूरी तरफ से बंद हो गई। जिससे आवागमन भी अवरुद्ध रहा।वही हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

9 वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से हुई मौत।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के बमीठा क्षेत्र के इमलाहा गाँव में...

खंडवा की बेटी ने UPSC की परीक्षा में हासिल किया ऑल इंडिया 43वीं रैंक.

खंडवा की बेटी रूपल धनंजय जायसवाल ने UPSC की परीक्षा में ऑल...

लूट करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार,लूटा गया माल भी बरामद।

बामौरकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वनखेड़ा पुलिया पर लूट करने वाले...