शिवपुरी (मध्यप्रदेश) ।शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास शनिवार को पुलिसकर्मी से धक्का – मुक्की और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का रविवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। देहात थाना पुलिस ने दोनों को पैदल ही थाना परिसर से झांसी तिराहा और गुरुद्वारा मार्ग होते हुए न्यायालय तक ले जाया गया।
जुलूस के दौरान दोनों आरोपी कान पकड़कर “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते हुए चलते रहे। रास्ते भर यह नजारा देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।
गौरतलब है कि झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे राहुल चौहान से आरोपियों ने गाली – गलौच और धक्का – मुक्की की थी। एक आरोपी ने तो हमला करने की कोशिश करते हुए कहा था कि “हाथ नहीं, हथौड़ा है” और वर्दी पकड़कर बटन तोड़ दिया था।
इस मामले में एक आरोपी की पहचान लवप्रीत सरदार और दूसरे की पहचान छोटू परिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
देहात थाना प्रभारी ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Leave a comment