Home मध्य प्रदेश बदहाल सड़क को लेकर युवाओं ने जताई नाराज़गी
मध्य प्रदेशराज्य

बदहाल सड़क को लेकर युवाओं ने जताई नाराज़गी

Share
Share

BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं ने सुनाई खूब खरी खोटी।

युवाओं की नाराज़गी देख उल्टे पैर लौटे विधायक।

मध्यप्रदेश । डिंडोरी जिले के पिंडरुखी गांव में शनिवार की शाम बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।गांव के बाहर ही नाराज़ युवाओं ने विधायक के काफिले को रोक लिया और सड़क की बदहाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई।
युवाओं का आरोप है कि पिंडरुखी गांव की सड़क सालों से खराब हालत में है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गुस्साए युवा सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक से जवाब चाहते थे।
हालांकि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे गाड़ी से बाहर नहीं उतरे और गांव में बिना लोकार्पण किए ही वापस लौट गए। कार्यक्रम की तैयारियां होने के बावजूद विधायक का दौरा अधूरा रह गया।यह मामला अमरपुर विकासखंड के परसेल ग्राम पंचायत अंतर्गत पिंडरुखी गांव का है, जहां सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान बन चुकी है।वहीं विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि युवाओं का नाराजगी जायज है।कई बार शिकायत के बाद समस्या की सुनवाई नहीं हो रहीं है।विधायक ने कहा कि वह फिर से गांव जायेंगे और ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...