Home महाराष्ट्र उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान
महाराष्ट्र

उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख उद्धव सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा शाम के समय एक साथ 4 लोगों के खड़े होने पर भी रोक लग गई है।

साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी रोक लग गई है। हालांकि पैकिंग सुविधा चालू रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सभी मॉल, पार्क, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। फैसले में निर्देश हैं कि यहां किसी भी बड़े शूट के लिए भी अनुमति नहीं रहेगी। वहीं, उद्योग के लिए जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख ने बताया कि, रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां आदि को केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...