Home महाराष्ट्र एंटीलिया केस : 25 मार्च तक NIA की हिरासत में रहेंगे सचिन वाजे
महाराष्ट्रराष्ट्रीय न्यूज

एंटीलिया केस : 25 मार्च तक NIA की हिरासत में रहेंगे सचिन वाजे

Share
Share

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्‍फोटक से भरी एसयूवी कार मिलने के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे तक की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वाजे को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्‍हें 25 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

एनआईए ने कोर्ट से 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने सचिन वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने कोर्ट में कहा कि यह एक बड़ी साज़िश है, जिसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

आपको बता दें कि कार्माइकल रोड स्थित मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था। सचिन वाजे को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

बताते चलें कि सचिन वाजे  ठाणे निवासी व्यवसायी मनसुख हिरेन की मौत मामले में भी सवालों के घेरे में हैं। स्कॉर्पियो हिरानी के पास ही थी। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले में क्रीक में मृत पाए गए थे। आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) हिरेन मामले की जांच कर रहा है। हिरेन का शव मिलने के कुछ दिनों बाद एटीएस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...