Home महाराष्ट्र एंटीलिया केस : NIA ने सचिन वाझे पर कसा शिकंजा, लगाया UAPA
महाराष्ट्रराष्ट्रीय न्यूज

एंटीलिया केस : NIA ने सचिन वाझे पर कसा शिकंजा, लगाया UAPA

Share
Share

नई दिल्ली।  निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वाझे के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) लगाया है।

उद्योगपति अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर 25 फरवरी को स्कॉर्पियो गाड़ी मिली थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री थी। इस मामले को बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने इस केस में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को आरोपी बनाया है।

बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने के बाद सचिन वझे को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए। जिसमें इस बात की आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटकों से भरी कार रखने या फिर किसी से रखवाने में वाझे का ही हाथ है। वहीं, इस कार के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले को लेकर भी शक की सुई वाझे और उसके साथियों पर घूम रही है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...