Home उत्तर प्रदेश मैनपुरी : मामूली विवाद में भतीजों ने चाचा पर किया फावड़े से हमला, मौत
उत्तर प्रदेशजुर्म

मैनपुरी : मामूली विवाद में भतीजों ने चाचा पर किया फावड़े से हमला, मौत

Share
Share

मैनपुरी। जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला पंडितान के माझ गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला पंडितान के ग्राम माझ का है, जहां मामूली विवाद को लेकर दयाराम सिंह शाक्य (60)  पर चचेरे भाई ताले सिंह शाक्य और भतीजे चंद्रशेखर,  सचिन, पुष्पेंद्र ने फावड़ा तथा कुदाल से हमला कर दिया, जिससे दयाराम सिंह की शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में बीच बचाव करने आए दयाराम के बेटे धरमपाल सिंह और सूरज सिंह भी घायल हुए हैं। घटना को जाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहलवान सिंह तथा एडिसनल एसपी, मधुबन कुमार सिंह, सीओ कुरावली दद्न प्रसाद गौढ़ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा घायलों को स्वास्थ्य केद्रं पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...