Home पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने कहा सिर्फ बंगाल नहीं सभी राज्यों में भेजे जा रहे हैं केंद्रीय पुलिस बल
पश्चिम बंगालराष्ट्रीय न्यूज

चुनाव आयोग ने कहा सिर्फ बंगाल नहीं सभी राज्यों में भेजे जा रहे हैं केंद्रीय पुलिस बल

Share
Share

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि लोकसभा और विधान सभा  चुनावों के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय पुलिस बलों की अग्रिम तैनाती नियमित मामला है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में केन्‍द्रीय पुलिस बल विशेष रूप से भेजे जा रहे हैं। यह प्रथा 1980 के दशक के अंत से जारी है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि केंद्रीय पुलिस बलों को नियमित रूप से राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के महत्‍वपूर्ण और संवेदनशील चुनाव क्षेत्रों में पहले से ही भेजा जाता है।

आयोग ने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी, केंद्रीय बलों को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भेजा गया था। आयोग ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बलों को सभी पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में भेजा गया है जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती के आदेश मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और इन पांच राज्यों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एक ही दिन, इस महीने की 16 तारीख को जारी किए गए थे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...