Home धर्म लाल बाग में शिव संघ परिवार संग आशीर्वाद लेती हुईं जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी
धर्म

लाल बाग में शिव संघ परिवार संग आशीर्वाद लेती हुईं जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी

Share
Share

मुंबई : मुंबई में शुक्रवार को एक दिव्य और भव्य दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक जगत की जानी-मानी मार्गदर्शक जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने अपने शिव संघ परिवार के साथ लाल बाग के पावन स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर लाल बाग के मुख्य ट्रस्टी मामा ने जॉय गुरूमा का पारंपरिक स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक योगदान को सम्मानित किया। गुरूमा ने भगवान गणेश के चरणों में विशेष प्रार्थना अर्पित कर अपने अनुयायियों, समाज और पूरे विश्व के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूरे लाल बाग परिसर में इस दौरान मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और भक्ति का माहौल गूंज उठा। भक्तों का मानना है कि जॉय गुरूमा की उपस्थिति किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देती है और उनके आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है।

जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने हमेशा यह संदेश दिया है कि सच्ची समृद्धि केवल भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि विश्वास, आत्म-उपचार और सामूहिक प्रार्थना में छिपी होती है। उनका शिव संग परिवार लगातार लोगों को भक्ति और आस्था के मार्ग पर प्रेरित कर रहा है।

लाल बाग ट्रस्टी द्वारा किया गया यह सम्मान, जॉय गुरूमा की बढ़ती आध्यात्मिक पहचान और उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन का प्रतीक माना जा रहा है। भक्तों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा, जब भक्ति और आशीर्वाद का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Feb 23 2026 Numerology: नंबर 4-7 को धन हानि, क्या बचेगा आपका पैसा?

Feb 23 2026 Numerology: रूट नंबर 1-9 के लिए धन-वित्त भविष्यफल। नंबर...

Horoscope Feb 23 2026: कर्क-तुला को प्रमोशन, लेकिन मिथुन सावधान – रहस्य खुला!

Horoscope Feb 23 2026: मिथुन-कन्या को वित्तीय चेतावनी, कर्क-तुला-मीन को करियर सफलता।...

Karthigai Nakshatra 2026: 23 फरवरी को क्या चमत्कार होगा, जानिए पूजा का राज!

Karthigai Nakshatra 2026 23 फरवरी को – मासिक कार्तिगई व्रत, शिव पूजा...

Baba Balak Nath Temple का 5.71 करोड़ का बजट: क्या है 2026-27 की बड़ी योजनाएं?

Baba Balak Nath Temple हिमाचल के शाहतलाई बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट...