अलीगढ़ की थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सुरक्षा बिहार में अलीगढ़ पुलिस को नई सौगात मिली है। अलीगढ़ के सुरक्षा विहार में नवीन यातायात पुलिस लाइन बनाई गई है।जिसका शुभारंभ एसएसपी के द्वारा किया गया।एसएसपी नीरज जादौन ने मंगलवार दोपहर 3 बजे फीता काटकर नवीन यातायात पुलिस लाइन का उद्घाटन किया।इस दौरान एसएसपी के द्वारा यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया। जिसके बाद हेलमेट भी वितरित किए गए। इस दौरान एसएसपी के द्वारा यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान एसपी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया और दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी।
Leave a comment