Home राज्य उप विकास आयुक्त ने किया विद्यालयों व हैचरी का भ्रमण।
राज्यझारखण्ड

उप विकास आयुक्त ने किया विद्यालयों व हैचरी का भ्रमण।

Share
Share

बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने जिले में मंगलवार से शुरू हुई माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल गोसाईंडीह तथा उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल प्रधानखंता का भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात उन्होंने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जगदीश पंचायत के मोहनपुर गांव में स्थित सोनाली ब्रीड के हैचरी यूनिट का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान संपूर्ण हैचरी यूनिट का विस्तृत जायजा लिया। यूनिट की कार्यप्रणाली एवं वर्किंग स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही जेएसएलपीएस से हैचरी यूनिट को बेहतर बनाने में और क्या सहायता प्रदान की जा सकती है, का आकलन किया।

भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ डीपीएम, जेएसएलपीएस, बीपीएम, जेएसएलपीएस तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक।

धनबाद । जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा...

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श...