छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मुकुंद यादव (28) नामक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर हाथ में सल्फास की दो पुड़िया लेकर बुंदेली गीत के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक पहाड़ पर बेहोशी की हालत में मिला।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीओपी नवीन दुबे और थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का लग रहा है, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Leave a comment