Home उत्तर प्रदेश सैफई परिवार में BJP ने की सेंधमारी,  मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को दिया टिकट
उत्तर प्रदेश

सैफई परिवार में BJP ने की सेंधमारी,  मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को दिया टिकट

Share
Share

मैनपुरी। बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुलायम सिंह यादव की भतीजी को बीजेपी ने वार्ड नंबर-18 से जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी की सूची में संध्या यादव का नाम आते ही एक बार फिर से मुलायम कुनबे में आपसी फूट दिखाई दे रही है।

संध्या यादव को भाजपा ने जिला पंचायत घिरोर तृतीय के वार्ड 18 से टिकट दिया है। बता दें कि संध्या यादव सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी बहन और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चचेरी बहन हैं।

आपको बता दें कि संध्या यादव 2015 में मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। जुलाई 2017 में समाजवादी पार्टी (सपा) ने ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके पीछे संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव की ओर से फिरोजाबाद में बीजेपी का समर्थन करने की वजह बताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...