यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गिनाईं उपलब्धियां।
गैस आपूर्ति पर भी दिया बड़ा बयान।
कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भर में मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसी क्रम में कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने माती मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से बातचीत की।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने सरकार के नौ वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। पुलिस विभाग को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है और महिला सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का भी उल्लेख किया।
गैस सिलेंडर की स्थिति पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि देश में किसी बड़ी कमी की स्थिति नहीं है, हालांकि वैश्विक परिस्थितियों के कारण कुछ दिक्कतें जरूर सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस के जो जहाज फंसे हुए हैं, उनको लेकर विदेश मंत्री स्तर पर बातचीत जारी है और उम्मीद है कि ये जहाज जल्द ही भारत पहुंचेंगे।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जबकि कॉमर्शियल गैस में थोड़ी परेशानी देखी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता और मीडिया से अपील की हैं कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात,उत्तरप्रदेश)
Leave a comment