Home उत्तर प्रदेश AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
उत्तर प्रदेशराज्य

AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Share
Share

अलीगढ़ । आगामी रमजान, होली और ईद-उल-फितर के त्योहारों को देखते हुए ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनाब डॉ. महताब चौहान के निर्देशानुसार जिला एवं महानगर इकाई की ओर से जिलाधिकारी अलीगढ़ को ज्ञापन दिया गया।जिला अध्यक्ष यामीन खान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि रमजान मुबारक, होली और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से तैयारी सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिदो कान्हू जयंती : सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन...

राज्य का प्रथम ब्लॉक स्तरीय आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन।

रांची । झारखंड के नामकुम ब्लॉक में शनिवार को राज्य का प्रथम...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला,एक व्यक्ति की मौत।

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस...

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक...