Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 235 गुम मोबाइल बरामद।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 235 गुम मोबाइल बरामद।

Share
Big success of Aligarh Police, 235 missing mobiles recovered.
Share

अलीगढ़। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 235 खोए/गिरे मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹40,51,615 (चालीस लाख इक्यावन हजार छह सौ पंद्रह रुपये) बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की टीमों ने अथक प्रयास कर यह सफलता प्राप्त की।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर SSP ने आमजन को CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो वह इस पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कर सकता है, जिससे उसके दुरुपयोग को रोका जा सकता है। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया।

पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन ने सराहा है और इसे जनता की सुरक्षा व सेवा के प्रति एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।

धनबाद । राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी एवं सदर अस्पताल...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर,एक अपराधी घायल।

रामगढ़ । सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास राहुल...

राज्यपाल ने किया ‘वाधवाणी इनोवेशन सेंटर’ एवं ‘प्रोजेक्ट रिन्यू सूर्या’ का उद्घाटन।

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित...

उपायुक्त ने किया मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का औचक निरीक्षण।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार की संध्या...