Home उत्तर प्रदेश पूर्व भाजपा सांसद पर हमले का प्रयास।
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व भाजपा सांसद पर हमले का प्रयास।

Share
Attempt to attack former BJP MP.
Share

बिजनौर । थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के चांदपुर चुंगी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह पर कथित रूप से जानलेवा हमले का प्रयास किया गया।यह घटना उस वक्त हुई,जब मौके पर पहले से ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौजूद थी।जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

चांदपुर चुंगी स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री है।जो कथित तौर पर तालिब की पत्नी और खालिद से जुड़ी बताई जा रही है।कुछ दिन पहले प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था।इसके बावजूद प्रशासन को सूचना मिली कि फैक्ट्री के अंदर फिर से काम चल रहा है।जिसके बाद जांच के लिए एडीएम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

इसी दौरान सूचना मिलने पर पूर्व बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।फैक्ट्री पर पहले से मौजूद लोगों और सांसद के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई।जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि इसी दौरान तालिब और खालिद सहित आबिद ने पूर्व सांसद पर गाली गलौच शुरू कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग पुलिस की मौजूदगी में हुई।लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं किया जा सका।

घटना के दौरान पूर्व सांसद के गनर की कार्बाइन को छिनने का प्रयास किया गया। भारतेंद्र सिंह का आरोप है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है।साथ ही इन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है।सील फैक्ट्री में चुपचाप तरीके से उसे खोलकर चलाया जा रहा था।उधर दूसरे पक्ष के आरोप को निराधार बताया है।

उधर दूसरे पक्ष के आबिद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुंवर भारतेंद्र द्वारा 5 करोड़ रूपये की मांग की जा रही थी।साथ ही मुख्यमंत्री की भी धमकी देकर प्रशासन द्वारा हमारा उत्पीड़न और कार्यवाही की जा रही है।

बरहाल इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद जिला के 15 सहायक व कनीय अभियंता का स्थानांतरण।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर...

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।

धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज के निर्देशानुसार धनबाद सदर, बलियापुर,...

कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।

धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया...