Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : ट्रक से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार  
उत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहर : ट्रक से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार  

Share
Share

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक से 447 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अवैध शराब की कीमत 20 से 25  लाख रूपये बताई जा रही है। अवैध शराब लेकर यह ट्रक चंडीगढ़ से बिहार जा रहा था।

ग़ुलावठी पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि मेरठ-बुलंदशहर रोड से होकर जा रहे एक ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें ट्रक में रॉयल स्टाइल और वोडका की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस तुरंत ट्रक को कोतवाली लेकर आई। कोतवाली में ज शराब की पेटियों की गिनती की गई तो शराब की 447 पेटियां निकलीं। उक्त शराब की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

वहीं, पुलिस ने ट्रक के साथ जा रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।  एसएसपी बुलंदशहर ने बताया कि शराब की खेप को पंजाब के चंडीगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ...

6 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की...

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप,चचेरी बहन को जलाया।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में रविवार...

रील को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प,पथराव में कई घायल।

अलीगढ़ । जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के गांव तालसपुर में शुक्रवार...