Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : AAP सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

बुलंदशहर : AAP सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Share
Share

बुलंदशहर। सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा कि महगाई, जमाखोरी और कालाबजारी को बीजेपी सरकार लीगलाइज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का तकलीफ आसमान पर पहुंच गई है लेकिन केंद्र सरकार के कानों में जू तक नहीं रेग रही है। समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार आतंकवादी कह रही है।

उन्होंने कहा कि रेल, सेल गोदाम, एयरपोर्ट, बैंक, एलआईसी को केंद्र की भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है। इन सबके बेचे जाने से लगभग 35 लाख  नौकरी खत्म हो जाएंगी।

बता दें कि 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान पंचायत को लेकर संजय सिंह बुलंदशहर आये  हुए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...