अलीगढ़ । क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में तहसील की टीम मंगलवार को कर्ज वसूली के लिए एक बकायेदार के घर पहुंची।तहसील की टीम ने बकायेदार को जैसे ही गाड़ी में बिठाया।तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई।तहसील की टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची,तो डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार जीवनगढ़ के रजा नगर निवासी इस्माइल खान ने वर्ष 2015 में 50 वर्गमीटर के भूखंड के लिए कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड कंपनी से 1,47,000 रुपये का ऋण लिया था, जो बकाया था।
मृतक परिजनों ने राजस्व रिकवरी टीम पर जबरन ले जाने,अपमान व उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है।
आर्थिक तंगी के चलते वह समय पर किस्त जमा नहीं कर सके। इसलिए ब्याज के साथ ऋण की राशि 1.47 लाख रुपये हो गई थी। मामला अदालत तक पहुंचा। कई बार संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन सफल नहीं हो सकी। वर्ष 2023 में न्यायालय ने बकाया वसूली के आदेश दिए।
मंगलवार की सुबह अमीन खजान सिंह व सत्येंद्र चौहान समेत राजस्व विभाग की टीम रजा नगर पहुंची। टीम ने इस्माइल को वसूली से संबंधित औपचारिकताओं के लिए तहसील चलने को कहा।परिजनों का आरोप है कि टीम जबरन उन्हें ले गई।तहसीलदार श्वेता जिंदल की सरकारी गाड़ी में तहसील लाया गया।तहसील परिसर में गाड़ी से उतरते ही इस्माइल को उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर देख तहसील कर्मचारी जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए।सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार के अनुसार डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक पाया गया है।परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
इस्माइल के पुत्र फिरोज खान ने क्वार्सी थाने में तहरीर देकर राजस्व रिकवरी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।कहा कि मंगलवार को पांच लोगों की टीम उनके घर पहुंची। उनके पिता को जबरन साथ ले गई। करीब 11 बजे उनके पास फोन आया। इसमें 20 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा गया।किसी तरह रकम का इंतजाम कर फोन किया तो उन्हें जिला अस्पताल आने को कहा गया। परिवार अस्पताल पहुंचा तो इस्माइल की मौत की जानकारी दी गई।आरोप है कि गाड़ी के अंदर अपमान व मानसिक दबाव के चलते उनके पिता की हालत बिगड़ी और जान चली गई।
Leave a comment