Home उत्तर प्रदेश PM आवास योजना का सर्वे करने आई फर्जी टीम ने गांव की महिलाओं के खाते से उड़ाए 10-10 हजार रूपये, ऐसे दिया चकमा!
उत्तर प्रदेशजुर्म

PM आवास योजना का सर्वे करने आई फर्जी टीम ने गांव की महिलाओं के खाते से उड़ाए 10-10 हजार रूपये, ऐसे दिया चकमा!

Share
Share

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आवास योजना से काफी लोगों को लाभ मिला है। लेकिन कुछ लोगों ने इस योजना का नाजायज फयदा उठाते हुए ठगी जैसे अपराध करने पर अमादा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है, जहां प्रधानमंधी आवास योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी किया गया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त और निर्माणाधीन मकानों के सर्वे के लिए पहुंची जालसाजों की टीम का पर्दाफाश हुआ है। सर्वे के नाम पर फर्जी टीम गांव पहुंची और गांव की भोली-भाली महिलाओं और बुजुर्गों को समझा-बुझाकर बैंक की डीटेल ले ली। डिटेल मिलते ही ये टीम फरार हो गई।

वहीं बैंक डीटेल लेने के कुछ देर बाद योजना के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट से 10-10 हजार रूपये निकाले गए। पैसे खाते से निकलने के बाद गांव की महिलाओं ने पुलिस को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जालसाजों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी है। बता दें कि पूरा मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र का है।

संवाददाता- सत्यवीर सिंह, बुलंदशहर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...