Home उत्तर प्रदेश गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से, बाढ़ की स्थिति
उत्तर प्रदेशराज्य

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से, बाढ़ की स्थिति

Share
Share

बिजनौर (यूपी) । जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका हैं।जिससे एनएच 119 दिल्ली पौड़ी मार्ग पर गंगा का पानी आ गया हैं।यह मार्ग फिलहाल बंद है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।बिजनौर के कई दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं।जहां गंगा का पानी घरों में दो से तीन फीट तक भर गया है।गलियां जलमग्न हैं और कई जगह बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं,वहीं भोजन की व्यवस्था वहीं करनी पड़ रही है।गांव में आम आवाजाही केवल नावों के माध्यम से संभव है।मुख्य सड़क डूबने से आवागमन पूरी तरह रुक गया है। प्रशासन अभी तक राहत और बचाव कार्य सही ढंग से शुरू नहीं कर पाया है,जिससे ग्रामीणों में रोष है। वृद्ध, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र नाव, राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता भेजने की मांग की है।जलस्तर की बढ़ोत्तरी ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...