Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : किसान आंदोलन के समर्थन में रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा घर
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : किसान आंदोलन के समर्थन में रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा घर

Share
Share

गोरखपुर। पीपीगंज में आज किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। रैली का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव कर रहे थे। रैली जिले के कई गांवों, कैंम्पियरगंज तहसील से होते हुए पीपगंज पहुंचनी थी। पुलिस ने रैली के लिए आए सभी ट्रैक्टरों और सपा कार्यकर्ताओं को वापस भर भेज दिया।

रैली रोके जाने के बाद सपा के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन और ट्रैक्टर रैली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आह्वान पर निकाली गई थी। हम लोग विभिन्न गांवों से होकर पीपीगंज के रास्ते तहसील मुख्यालय कैंम्पियरगंज तक जाने वाले थे, लेकिन दमनकारी भाजपा सरकार के कुछ अधिकारियों ने हम लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने यह किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लिया तो हम लोग इससे भी बड़ा प्रदर्शन और रैली निकालेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...