Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पुस्तक मेले का शुभारंभ।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पुस्तक मेले का शुभारंभ।

Share
Share

अलीगढ़ । अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ मंडल आयुक्त संगीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल आयुक्त ने पुस्तक मेले का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त की।
मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ नुमाइश परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन एडीएम सिटी द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय और शानदार पहल है। पुस्तकों से ज्ञान बढ़ता है और समाज के हर वर्ग को पुस्तकों से जुड़ाव रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों, युवाओं और आमजन में अध्ययन की आदत को बढ़ावा देते हैं और सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होते हैं। मंडल आयुक्त ने पुस्तक मेले में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर पुस्तकों का लाभ उठाने की अपील की।
पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, आयोजक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक।

धनबाद । जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा...

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श...