Home उत्तर प्रदेश जौनपुर : 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म और हत्‍या के आरोपी को होगी फांसी, कोर्ट ने 7 महीने में किया इंसाफ
उत्तर प्रदेशजुर्म

जौनपुर : 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म और हत्‍या के आरोपी को होगी फांसी, कोर्ट ने 7 महीने में किया इंसाफ

Share
Share

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म और हत्‍या करने वाले दरिंदे को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।  सात महीने पहले उसने बच्‍ची के साथ इस जघन्‍य वारदात को अंजाम दिया था। उसने बच्‍ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसके चेहरे को एसिड से जला भी दिया था। उसके पकड़े जाने के बाद से अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। छह मार्च को अदालत ने उसे दोषी ठहराया।

बता दें कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्ची को 6 अगस्त 2020  की शाम करीब 8:00 बजे दोषी आरोपी बाल गोविन्द ने टॉफ़ी और बिस्किट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। जिसके बाद आरोपी ने मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं  आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को एसिड से जला दिया था।
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाल गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। नवंबर 2020 को कोर्ट ने आरोपी पर आरोप तय कर दिए। इसके बाद छोटी बहन और दुकानदार की गवाही पर कोर्ट ने बाल मुकुंद को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...