Home उत्तर प्रदेश कन्नौज : अपहरण कर किशोर को मार डाला
उत्तर प्रदेशजुर्म

कन्नौज : अपहरण कर किशोर को मार डाला

Share
Share

कन्नौज में एक किशोर का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे किसोर का शव भूसे के ढेर में फेंककर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ-साथ हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुर्वा गांव निवासी 15 वर्षीय हिमांशू शनिवार से लापता था। आज सुबह हिमाशू का शव गांव के बाहर एक भूसे के ढेर में पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान थे और खून निकल रहा था। परिजन रंजिशन हत्या की बात कर रहे हैं, लेकिन किसी पर नाम लेकर आरोप नहीं लगा रहे हैं।

अपहरण और हत्या के इस सनसनीखेज मामले के बाद एसपी कन्नौज प्रशांत वर्मा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि सर्विलांस व थाने की कई टीमों को सच्चाई जानने के लिये लगाया है। उन्होंने मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताने को कहा।

रिपोर्ट- सी.पी सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...