Home उत्तर प्रदेश मेरठ : शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला नौशाद गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?  
उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला नौशाद गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?  

Share
Share

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के अरोमा गार्डन हाउस में शादी समारोह के दौरान रोटियों पर थूक लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई है, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ‘नान’ बना रहा युवक रोटियों पर थूक लगाता नजर आ रहा था। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नौशाद पुत्र अख्तर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और एक महिला एडवोकेट ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस जैसे-तैसे आरोपी को बचाकर थाने लेकर पहुंची।

बता दें कि, शुक्रवार की दोपहर जिले के कई लोगों के मोबाइल पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें किसी शादी समारोह में रोटी बनाने वाला युवक ‘नान’ के ऊपर थूक लगाकर उसे तंदूर में डाल रहा था। इस वीडियो को मेडिकल थाना क्षेत्र के अरोमा गार्डन का बताया जा रहा था। वहीं, रोटी बनाने वाले युवक को संप्रदाय विशेष का बताया जा रहा था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर लोगों का धर्म भ्रष्ट करने और कोविड की महामारी फैलाने का आरोप लगाया था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...