नगर आयुक्त ने वार्ड 83 का किया निरीक्षण,खामियों को दूर कराने के दिये निर्देश।
अलीगढ़ । रोरावर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 83 का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।नगर आयुक्त को वार्ड नंबर 83 में टूटी सड़के, गन्दी नालियां और खराब लाइट होने की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली थी।बुधवार की शाम 4 बजे नगर आयुक्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को क्षेत्र में कई खामियां मिली। जिसको दूर करने को लेकर तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया गया हैं।
Leave a comment