Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को किया बरामद
उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को किया बरामद

Share
Share

महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में गुमशुदा नाबालिक बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को बरामद कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा गिरजेश त्रिपाठी और एसएसआई शैलेंद्र यादव की टीम ने गुमशुदा 13 वर्षीय बच्चे को 72 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। दिनांक 2 अप्रैल 2021 को 13 वर्षीय बालक के गुमशुदा होने का मुकदमा वादी द्वारा थाना फरेंदा पर पंजीकृत कराया गया था। नाबालिक पुत्र 1 अप्रैल को अपने ननिहाल से घर गया था, परंतु घर नहीं पहुंचा। सूचमा मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम बनाकर बच्चे को बरामद कर सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजनों के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट- अजय अग्रहरी

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...