Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर : गिरोह बनाकर चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
उत्तर प्रदेशजुर्म

सिद्धार्थनगर : गिरोह बनाकर चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Share
Share

सिद्धार्थनगर। सदर और एसओजी की टीम ने बुधवार देर शाम जमुआर नाले के पास से गिरोह बनाकर चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों के पास से सोने, चांदी के जेवर, नकदी और डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम एसओजी व सदर टीम ने गश्त के दौरान जमुआर नाले के पास से इन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन चोरों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि ये चारों चोर चोरी का सामान बेचने के लिए नेपाल जाने की फिराक में थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5 हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
रिपोर्ट -रवीन्द्र कुमार कश्यप

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...